Modern Warships समुद्री लड़ाइयों पर आधारित एक गेम है, जिसमें आपको एक समुद्री जहाज का नेतृत्व करते हुए कुछ रोमांचक लड़ाइयाँ लड़नी होती हैं। वास्तविकतापूर्ण 3D ग्राफिक्स के साथ आप समुद्र में दुश्मनों की तलाश में घूमते रहते हैं। अपने समुद्री दुश्मन को खत्म करने के लिए अपने पास उपलब्ध सारे मिसाइल दागें।
Modern Warships में, आप दो अन्य नावों के साथ एक टीम का हिस्सा होते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि दुश्मन की नावों को नष्ट करने के लिए आप अपने मित्रों के साथ गठजोड़ कर सकते हैं। अपनी नाव को नियंत्रित करने के लिए आपको तीर के निशान दिखेंगे, जिनकी मदद से आप आगे बढ़ते हुए भी गति तथा दिशा को नियंत्रित कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि आप किसी भी समय स्क्रीन की बायीं ओर नीचे GPS मानचित्र पर अपने दुश्मनों को खोज भी सकते हैं।
इंटररफेस की दाहिनी ओर, आपको एक्शन मिलते हैं, जिनकी मदद से आप एक टेलीस्कोपिक लेन्स के जरिए दुश्मनों पर निशाना लगा सकते हैं। इसी प्रकार, यही वह जगह है जहाँ आप उपलब्ध अस्त्र से अपने दुश्मन पर गोलियाँ दाग सकते हैं। इन सबके बीच आपको अपने दुश्मनों द्वारा निशाना बनाकर भेजे गये बमों से सावधानीपूर्वक बचना भी होता है।
Modern Warships में एक और बात दिमाग में रखनी चाहिए कि आप जितनी ज्यादा लड़ाइयाँ जीतेंगे, उतनी ही ज्याादा नावों को जीत सकते हैं और ज्यादा लड़ाइयाँ जीतकर आप नयी नावों को अनलॉक कर सकते हैं। ये नयी नावें आपको ज्यादा ताकतवर मिसाइल का इस्तेमाल करने की शक्ति आपको देते हैं। साथ ही, ज्यादा शक्तिशाली मिसाइल के उपयोग करते हुए आप अपनी प्रतिरक्षा क्षमता में सुधार कर सकते हैं और साथ ही ज्यादा ताकतवर मिसाइलों का उपयोग कर सकते हैं और यहाँ तक कि अपनी प्रतिरक्षात्मक क्षमता में सुधार भी कर सकते हैं। इसलिए ताकि प्रत्येक स्तर पर आप सबसे शक्तिशाली दुश्मनों से भी ज्यादा लंबी आयु वाले बन सकें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 7.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
महान
अच्छा
अच्छा
कितना अद्भुत
यह खेल शानदार है
बहुत अच्छा